लाइफस्टाइल डेस्क। दिवाली पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय व्यंजन बबरू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश में लगभग सभी घरों में बनाई जाती है। हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय व्यंजन बबरू बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा, आटा, खमीर और चीनी या गुड़ और पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ ले। अब आप छोटी-छोटी पुड़िया बेलकर इन्हें गरम तेल में सुनहरा तल लें। लो दोस्तों तैयार है हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय व्यंजन बबरू। अब आप इसे खीर के साथ परोसे।

Related News