ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारा जीवन पूरी तरह से ग्रहों की चाल पर आधारित होता है और ग्रहों की चाल हमेशा बदलती है और जब ग्रहों की चल बदलेगी तो इसका असर हमारी राशियों पर भी देखने को मिलेगा| कहा जाता है की ज्योतिष शास्त्र पास हर एक चीज का जवाब होता है। फिर वह चाहे किसी व्यक्ति के जन्म के आधार पर भविष्य जानना हो या राशि के अनुसार स्वभाव जानने का। ज्योतिष स्पष्ट तौर पर हर व्यक्ति की अच्छाई या बुराई बता सकती है।

इस संसार में हम अनेक प्रकार के मनुष्यों के साथ रहते है और मनुष्य को सामाजिक प्राणी भी कहा जाता है, इस दुनिया में बिना किसी भी इंसान का कोई अस्तित्व ही नहीं है ये समाज ही है तो है जो हमको हमारी पहचान देता है। जब कभी भी हम दुखी होते है तो हमारे अपने ही सबसे पहले हमारा साथ देते है और जब हम खुशिया मना रहे हो तो ये हमारे साथ मानते है| हर इंसान को परिवार, दोस्त,रिश्तेदार या जीवनसाथी की जरूरत होती ही है।

हम अकेले जीवन नही जी सकते लेकिन ये सब कुछ कही न कही से आपकी राशि पर ही निर्भर है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशिया बताई गयी है जिन्हें अकेला रहना ही भाता है। उनको किसी के साथ अच्छा नही लगता आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने वाले है जिन्हें अकेला रहना पसंद होता है| कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें अकेलापन पसंद है। वे अपने अकेलेपन को ना सिर्फ एंजॉय करते हैं बल्कि ये उनका फेवरेट टाइम भी होता है। और ये अपनी पूरी ज़िन्दगी इसी तरीके से जीते है|

1.कर्क राशि

सबसे पहली राशी की अगर हम बात करे तो ये है कर्क राशी जिनको अकेलापन पसंद है और ये हमेशा घर पर ही रहना चाहते है| वीकेंड्स पर जहां लोग घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं वहीं कर्क राशि के के लोग अपने घर में ही रहते है और सारा समय यही बिता देते है| इन्हें भीड़भाड़ वाला स्थान पसंद नहीं होता इन्हें सिर्फ अपना घर और अपना परिवार ही भाता है|

2.मकर राशि


दूसरी राशी है मकर राशिआपको बता दे की इस राशी के जातक संतुलन में विश्वास करते हैं। इन्हें अपने दोस्तों के साथ भी रहना पसंद है और अकेला भी रह सकते है। लेकिन ज़्यादातर इन्हें भी अकेला रहना पसंद होता है। इन्हें अपने लिए खूब सारा समय चाहिए होता है जो इनको अकेले रहकर ही मिल पाता है। इसलिए इन्हें ना तो ज्यादा घूमना-फिरना पसंद होता है न ज्यादा दोस्त बनाना|

3.मीन राशि

तीसरी राशी है मीन राशि आपको बता दे की इस राशी के जातक हमेशा दिन में सपने देखते है और हमेशा अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। किताबे पढ़ना इनकी हॉबी होती है। हमारे लिए वीकेंड अकेले बिताना बहुत ही बेस्ट टाइम होता है। इन्हें किसी भी दोस्त की जरूरत नहीं होती।

4.कन्या राशि

चौथी और आखिरी राशी है कन्या र्शी जिन्हें अकेला रहना पसंद होता है और उन्हें छिपकर अपने ही दुनिया में मस्त रहना ही पसंद होता है। ये लोग बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं और इनके ज्यादा दोस्त भी नही होते इन्हें दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से ज्यादा घर पर रहकर सिर्फ अपना काम करने में मजा आता है। लोगों के बीच रहना इनकी आदत नही होती| और यही वजह है कि इन्हें अकेले रहना ही पसंद होता है|

Related News