हम सभी ने देखा है कि पूजा आदि में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे कपड़ों में भी रखा जाता है। लेकिन साधारण से कपूर के कई सारे फायदे होते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन्ही उपयोगों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।


1. सिरदर्द होने पर कपूर, अर्जुन की छाल, शुण्ठी और सफेद चंदन को बराबर मात्रा में पीस कर लेप बना लें। इस से आपको सरदर्द से राहत मिलेगी।

2.अगर आप मुहांसों की समस्या से समाधान हैं तो आपको र कपूर का तेल लगाने से काफी लाभ मिलता है। ये मुहांसो को वापस आने से भी रोकेगा।

3. चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो नारियल तेल में कपूर को मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग मिट जाते हैं। रूखी त्वचा से भी आपको ये छुटकारा दिला सकता है।

4. अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने से रूसी और टूटते बालों से राहत मिलती है।

5. गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेने से सर्दी-जुकाम में काफी राहत मिलती है।

Related News