आज हम वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से सफेद चीजों के बारे में बात करेंगे। सफेद रंग धातु से संबंधित है और धातु पश्चिम दिशा के अलावा पश्चिम कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित है। सफेद या चांदी से जुड़ी चीजों को इन दोनों दिशाओं में रखना अच्छा होता है।

सफेद रंग की चीजें पश्चिम दिशा में रखने से सुख की प्राप्ति होती है। खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही घर की छोटी बेटी को भी लाभ होता है।

सफेद रंग से जुड़ी चीजों को पश्चिम कोण यानी उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अच्छी बौद्धिक क्षमता और पढ़ने में रुचि बढ़ेगी।

Related News