हवाई जहाज हमेशा सफेद रंग के ही होते हैं। इन्हे देख कर आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं। इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

प्लेन गर्म नहीं होता
प्लेन का रंग सफेद इसलिए रखा जाता है जिस से कि ये गर्म ना हो। रनवे और आसमान में उचाई पर काफी तेज धुप होती है। जिस से भयंकर गर्मी पैदा हो सकती है। इसलिए इसका सफेद रंग किया जाता है जिस से प्लेन गर्म होने से बचा रहे।

क्रैक या दरारे दिखने में आसानी

सफेद रंग होने के कारण क्रेक या दरार आ जाए तो ये आसानी से दिख जाती है। इसलिए किसी दुर्घटना होने से पहले इसे रिपेयर किया जा सकता है।

पेंट करने में लागत होती है कम

हवाई जहाज को अलग रंग से पेंट करने 1 करोड़ तक की लागत आती है। जबकि सफेद रंग से पेंट करने में सिर्फ 3 लाख से 5 लाख रुपए तक का खर्चा आता है।

Related News