धर्म और ज्योतिष से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कृपया कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखा छोटा से छोटा उपकरण भी पारिवारिक सदस्यों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है। इस स्टोरी में हम आपको पूजा गृह में रखी उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बिल्कुल खत्म हो जाता है तथा जातक को करियर में सफलता मिलने लगती है। इंसान का भाग्योदय होने लगता है।

तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कि मां सरस्वती से जुड़ी ये 5 चीजें।

- मां सरस्वती को वीणा बहुत प्रिय है। इसलिए घर में वीणा रखने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

- देवी सरस्वती की सवारी हंस है। इसलिए हंस को शुभ माना गया है। घर में हंस की तस्वीर या शो पीस ऐसी जगह रखनी चाहिए, जहां से हर सदस्य की नजर उस पर पड़े। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- घर में मां सरस्वती की प्रतिमा रखने तथा उसकी पूजा करने से जीवन में सफलता और उन्नति मिलती है।

- मोर पंख का संबंध कई देवी-देवताओं से है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मोर पंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

- पूजा गृह में कमल का फूल रखने से घर में ताजगी भरा माहौल रहता है। जिससे आप को हर लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलती है।

Related News