देश भर में 24 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसके बाद रात में चांद देखने के बाद पूजा कर अपना व्रत खोलती है। इस दिन शादीशुदा महिलाऐं सोलह श्रृंगार भी करती है और सोलह श्रृंगार में सबसे जरूरी है मेहंदी। इस करवा चौथ अगर आप मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइंस ढूंढ रही हैं तो इन तस्वीरों से कुछ आइडिया ले सकती हैं।

मेहंदी का गोल बूटा बहुत ही सुंदर लगता है। इस से हाथ बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। इसे लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। इंटरनेट पर कई तरह के बूटा डिजाइन मौजूद हैं। आप अपने हिसाब से कोई बूटा डिजाइन चुन सकते हैं या हमारे वाले डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं।

राजस्थानी डिजाइन भी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। अगर आपको भरवा मेहंदी पसंद है तो आप राजस्थानी डिजाइन चुन सकते हैं। ये हाथों को बेहद ही खूबसूरत लुक देते हैं।


झालर मेहंदी हमेशा पॉपुलर रहती है। ये दिखने में भी बेहद आकर्षक होती है। सभी महिलाओं को ये मेहंदी बेहद पसंद आती है। इसे बहुत आसानी से लगाया जा सकता है।

अगर आपके पास समय का अभाव है तो अरेबिक मेहंदी से बेहतर कुछ भी नहीं। बेलनुमा ये डिजायन कम समय में बन जाता है और बहुत आकर्षक लगता है.

Related News