करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसमें रात में चांद देखने के बाद व्रत खोला जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ये व्रत रखा जाता है। इस साल ये चतुर्थी 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को पड़ रही है।

इस दिन महिलाऐं 16 श्रृंगार कर के तैयार होती है और मेहंदी भी लगाती है। मेहंदी को बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए आज हम आपको मेहंदी के ऐसे डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप इस करवाचौथ पर ट्राई कर सकते हैं।

आप भरवा मेहंदी से लेकर अरेबिक मेहंदी तक कोई भी डिजाइन चुन सकते हैं। ये आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। आप अगर इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आप भी इन मेहंदी डिजाइन में से एक को चुन सकते हैं।

मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए आपको चीनी का पानी मेहंदी सूखने के बाद लगना चाहिए। इसके अलावा आपको लौंग की कुछ कलियां तवे पर डाल कर इसकी धुआं से हाथों को सेकना चाहिए इस से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

Related News