8 जनवरी 2019 को हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने की अमावस्या होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आज का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शनिवार के दिन अमावस्या होने से शनि अमावस्या का शुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि
आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए आज कुछ ख़ास करेगा। स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। जमीन, निवेश आदि की योजनाओं में आपको ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

वृष राशि
वरिष्ठों से आपको विरोध के स्वर सुनाई देंगे, फिर भी आपको दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करें। परिजनों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपको अपना नजरिया निडर और स्पष्ट रखने की जरूरत है। स्वयं को किसी भी अनैतिक और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, इससे आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि
किलेबंदी वाली जीवन-शैली से बाहर निकलें। यात्रा थकान देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। शोहरत बढ़ेगी, आज आप लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

कर्क राशि
जमीन संबंधी मामलों में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर पड़ सकता है। अपने किसी खास की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। सेहत का ख्याल रखें तथा लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ नहीं करें।

सिंह राशि
आज आप नफ़रत की भावना से दूर रहें। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है बल्कि आपको विवेक शून्य बना देती है। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ ही गुज़रेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें, आज आपका बजट बिगड़ सकता है। बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा।

कन्या राशि
सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पा सकते हैं। यह प्यार की मदहोशी हैं, इसे महसूस करें। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में आपको मुनाफा होगा।

तुला राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैसे का पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रूकावट पैदा कर सकता है। चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें। अपने उदार स्वभाव का सहकर्मियों को ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। सावधान रहें, आज आपकी छवि कोई धूमिल कर सकता है।

वृश्चिक राशि
वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता हैं। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा करना फायदेमंद साबित होगा। गैर यथार्थवादी योजनाओं से बचें, यह आपके धन को कम कर सकती हैं। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी मिलेगी।

धनु राशि
रियल एस्टेट में निवेश आपको मुनाफा दे सकते हैं। आज आपसे हर कोई दोस्ती करना चाहता है। अपने आत्मविश्वास और विवेक का भरपूर इस्तेमाल करें।

मकर राशि
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कामकाज के मोर्चे पर सतर्क रहें, यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। नियमित व्यायाम से अपने वजन को काबू में रखें।

कुंभ राशि
आपका विश्वास और उम्मीदें आशाओं के नए दरवाजे खोलेंगी। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। किसी तरह का निवेश करने से पहले उस संबंध में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। कोई व्यक्ति अपनी योजनाओं तथा विचारों से आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

मीन राशि
योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करने के पश्चात ही धन निवेश करें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकते हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी।

Related News