जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को कई चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन उनको भोग लगाए जाने वाले भोग का सेवन प्रसाद के रूप में भी किया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए नारियाँ लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

नारियल - 3 कप
दूध - 2 कप
मिल्क पाउडर - 1/2 कप
चीनी - 3 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
काजू - 1 कप
घी - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालें और उसे गर्म कर लें।
- इसके बाद नारियल को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किया हुआ नारियल आप घी में मिलाएं।
- इसके बाद इसमें दूध मिलाएं। दूध मिलाकर आपको इस मिक्सचर को 6-7 मिनट के लिए पकाएं।
- अब आपको इस मिक्सचर में चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें।
- सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और मिक्स करने के बाद इसके अंदर काजू बारीक-बारीक काटकर डालें।
- काजू डालने के बाद इस मिक्सचर में मिल्क पाउडर डाल दें। मिल्क पाउडर डालकर मिक्सचर 2-3 मिनट के लिए पकाएं।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें। तैयार की गई सामग्री को अच्छे से ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद सामग्री थोड़ी सी हाथ में लेकर गोल आकार के लड्डू तैयार कर लें।
- ऐसे ही बाकी बची हुई सामग्री से भी लड्डू तैयार कर लें।
- आपके नारियल के लड्डू बनकर तैयार है। लड्डू गोपाल जी को भोग लगाएं।

Related News