हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। आज यानी 30 अगस्त को ये त्यौहार देश भर में मनाया जाएगा। इस बार श्रीकृष्ण का 5247वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे रहते हैं। लोग 12 बजे तक भूखे रहते हैं और श्रीकष्ण की आरती के बाद भोजन किया जाता है। लइकिन इस दौरान आपको कुछ तरह की गलतियां करने से भी बचना चाहिए।


1. जन्माष्टमी के दिन कभी भी भगवान कृष्ण की पीठ के तरफ से दर्शन नहीं करना चाहिए। इस से पुण्य का प्रभाव काफी कम हो जाएगा। इसलिए आपको श्रीकृष्ण के हमेशा आगे से दर्शन करने चाहिए। व्रत करने वाले लोगों को 12 बजे से पहले व्रत नहीं खोलना चाहिए।

2. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के सभी भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालना चाहिए। कृष्णजी की पूजा में तुलसी रखना जरूरी होता है।

3. जन्माष्टमी के दिन आपको पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए क्योकिं श्री कृष्ण हर एक चीज में निवास करते हैं वे पेड़ों में भी बसते हैं। मान्यता है कि इस दिन एक या दो पेड़ लगाने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

4. कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्याज- लहसुन वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और आप जो भी भोजन बनाते हैं तो उसमे भी प्याज लहसून नहीं डालना चाहिए।

5. जन्माष्टमी के दिन या किसी भी अन्य दिन किसी गाय के साथ कोई अत्याचार ना करें। भगवान कृष्ण को गाय से बहुत प्रेम हैं। ऐसा करने से श्रीकृष्ण नाराज होते हैं।

Related News