इन दिनों जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रूही' के प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस को डिज़ाइनर तान्या गढ़वी ने डिज़ाइन किया है। जानवी पर यह नीयन ग्रीन ऑफ-शोल्डर आउटफिट स्टनिंग लग रहा है।

इस लुक को जान्हवी कपूर ने न्यूड मेकअप, पैलेट और बालों के साथ पूरा किया। इन तस्वीरों में जान्हवी काफी अलग लुक में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर को पहले भी इस तरह के रंगीन कपड़ों में देखा गया है। लेकिन इस बार वह एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

जान्हवी की आने वाली फिल्म 'रुही' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में जान्हवी ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज़ होने वाली है।

Related News