वास्तु का सभी के जीवन में एक खास महत्व होता है। कई बार बहुत सी चीजें बार बार हाथ से गिरती रहती है। कई चीजों का हाथ से गिरना सही नहीं होता है। ये हमें कुछ चीजों की ओर इशारा करती है। इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

वास्तु के अनुसार नमक का बार बार हाथ से गिरना सही नहीं होता है। ये आपके शुक्र और चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। इस से धन की हानि होती है साथ ही मानसिक तनाव बढ़ता है। ये आपके घर में वास्तुदोष का संकेत भी हो सकता है।

गैस पर चढ़ा हुआ दूध अगर बार बार गिरे तो ये अच्छा नहीं होता है। इसलिए आपको किसी भी तरीके से भी दूध को गिरने नहीं देना चाहिए। दूध का बार बार गिरना परिवार में नकारात्मक शक्तियां लाता है।



बार बार काली मिर्च का गिरना भी अशुभ होता है। इसका दांपत्य जीवन पर खराब असर पड़ता है। इस से पति पत्नी के बीच तनाव पैदा होता है।

तेल का संबन्ध शनिदेव से माना गया है। कभी कभार तेल गिरे तो ठीक है लेकिन अगर ये अक्सर होता है, तो ये शनिदेव की नाराजगी का संकेत हो सकता है। इस से परिवार पर भी कई तरह की परेशानियां आती है।

अन्न का अक्सर हाथ से गिरना इस बात का संकेत है कि अन्नपूर्णा देवी आपसे रुष्ट हैं। ऐसे में आपको उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए।

Related News