लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में लगभग सभी लोग वाहन चलाने की शुरुआत सबसे पहले साइकिल से ही करते हैं। हम आपको बता दें कि बचपन में हम सबसे पहले साइकिल ही चलाना शुरु करते हैं और धीरे-धीरे मोटरसाइकिल व कार चलाने लगते हैं। दोस्तों साइकिल चलाना हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, इससे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दोस्तों साइकिल चलाने से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। भारत में आम तौर पर आपको चारों तरफ साइकिल चलाते हुए छोटे बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी नजर आ जाएंगे। दोस्तों आम तौर पर लगभग सभी देशों में साइकिल जाना सामान्य बात है जिसके लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां साइकिल चलाने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह बिल्कुल सच है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में इजराइल एकमात्र ऐसा देश है, जहां साइकिल चलाने के लिए भी लेने की आवश्यकता होती है।

Related News