गर्मियों के मौसम में खाने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए उनको फ्रिज में रखते है।आज के समय में बिना फ्रिज हम सोच ही नही सकते | लेकिन फ्रिज गर्मियों में बहुत इस्तेमाल होता है| या तो रोज रोज सफाई करो या कुछ उपाय बताये जा रहें है | जिनके यूज़ से लाइफ आसान बन सकती है| फ्रिज में से बदबू आने लगे तो आप सबसे पहले फ्रिज को साफ़ कर दे | ताकि बदबू आनी बंद हो जाये| फ्रिज को साफ़ रखने के लिए हफ्ते में 1 बार इसकी सफाई जरूर करें। जब आप फ्रिज की सफाई करे तो बेकिंग सोडे का यूज़ करे | एक नर्म कपड़े में थोड़ा सा सोडा और पानी मिला ले| ऐसा करने से बदबू खत्म हो जाती है|

फ्रिज में बचा हुआ खाना ज्यादा दिन तक न रखें, इससे बदबू फैल जाती है|

फ्रि‍ज की बदबू दूर करने के लिए या कभी बदबू आये ही न इसके लिए आप एक छोटे कप में सोडि‍यम बाईकार्बोनेट लेकर फ्रि‍ज की तह में रख दें।

संतरे के छि‍लके रखने से भी बदबू नही आती|

फ्रिज में हमेशा आधा नींबू काटकर रखें इससे फ्रिज में से कभी बदबू नही आयेगी|

फ्रिज मे बर्फ जमने पर चाकू का इस्तेमाल न करे| पहले आप फ्रिज बंद करे, बर्फ खुद ही पिघल जाएगी | उसके बाद आप सफाई करे|

सफाई के बाद फ्रिज में हर समान को ढक कर रखें। ताकि एक खाने की स्मैल दूसरी चीजों में नहीं जा पाए।

फ्रिज की सफाई करते समय आप नमक का इस्तेमाल कर सकती है| एक कटोरी में हल्केगर्म पानी में नमक मिलाएं। इसके बाद एक कपड़े को उस पानी में डुबोकर फ्रिज को अंदर से अच्छी तरह से पोंछ लें।

सफाई करने के बाद कुछ समय के लिए फ्रिज को खुला रहने दें। फिर उसे स्टार्ट करके खाली चलने दे | फिर आप सामान रखे|

Related News