धरती को एक नीले ग्रह के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस पर सबसे ज्यादा मात्रा पानी की होती है। जो हमें दिखाई अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। ऐसे में पानी हमारे लिए बेहद आवश्यक है। यह तो हम सभी जानते हैं लेकिन इस पानी का हम इस्तेमाल सही रूप से हम नहीं करते हैं। जी हां काफी पानी का इस्तेमाल हम अनायस ही करके बहा दिया करते हैं। जो हमारे लिए पीने योग्य होता है। यदि हम इसी तरह पानी को बहाते रहे तो 1 दिन यह समाप्त हो जाएगा। ऐसे में हमें इसका बचाव करना चाहिए और इसकी प्रति हमें सचेत हो जाना चाहिए ताकि भविष्य में हमें किसी भी तरह की की समस्याओं को ना झेलना पड़े।

यह तो हम सभी जानते है कि हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। ऐसे में हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक पीने योग्य पानी हैं, जो हमारे शरीर को अहम विटामिंस और मिनरल्स देती है। इससे हमें पता चलता है कि पानी की अहम भूमिका हमारे शरीर मे होती है। इसी कारण बड़े लोग हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देती है। वैसे तो हम एक्टिव रहने के लिए व स्वस्थ होने के लिए कई तरीके के नुक्से और अपने डायट में हेल्दी फूड इंक्लूड करते हैं। लेकिन यह काफी कम लोग जानते हैं कि हम अपने हेल्थ को पानी के द्वारा भी स्वस्थ बना के रख सकते हैं। जी हां, पानी हमारे लिए बेहद आवश्यक है , जो हमें हमेशा पीते रहना चाहिए। लेकिन सुबह सुबह पानी पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है तो चलिए जानते हैं इसके कुछ उपयोगी गुणों के बारे में जो हम जानते ही नही।

हमारे शरीर की आधी से ज्यादा बीमारी पेट से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि हम सुबह सुबह रोजाना खाली पेट पानी पीते हैं, तो हमारे शरीर की आधे से ज्यादा बीमारियां इसी तरह खत्म हो जाती है केवल पानी पीने से ही। ऐसा करने से आपके पेट से जुड़ी हुई काफी समस्याएं भी खत्म हो जाती है। त्वचा पर आपको अक्सर कील, मुंहासे, दाग, धब्बे दिखाई देते हैं जिन्हें हटाने के लिए हम तरह-तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम कभी भी पानी का इस्तेमाल नहीं करते है, जी हां यदि हम सुबह सुबह खाली पेट पानी पीते हैं , तो इससे हमारे स्‍किन की ज्यादातर समस्‍याएं बाहरी अंदरूनी रूप से ठीक हो जाती है।

ऐसा अक्सर देखा गया है कि कई लोगों के बाल समय से पहले ही झड़ जाते हैं। ऐसे में यदि आप सुबह उठकर पानी पीते हैं , तो इससे आपको कई तरीके की समस्याओं से निजात तो मिलता ही है। लेकिन यह बालों को पुनः उगने में भी काफी सहायक होता है। अक्सर यह ज्यादातर लोगों में गलत खानपान के कारण भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में सुबह पानी पीने से हमारा पेट साफ होता है , जिसके चलते नए बाल भी उगना शुरू हो जाते हैं।

Related News