बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का सेलिब्रेशन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भाई और भाभी के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी।

रितिका भवनानी द्वारा रखी गई इस पार्टी में दीपिका और रणवीर बहुत ही हटके लुक में नजर आए। हालांकि उन्हें इस लुक की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा।

दीपिका-रणवीर बेहद अलग अंदाज में नजर आए। रणवीर सिंह फिल्म 'पद्मावत' के खिलजी लुक में दिखाई दिए। रणवीर एक बार फिर कलरफुल आउटफिट पहने और आंखों में ढेर सारा काजल लगाए हुए दिखे। दूसरी तरफ दीपिका रेड कलर के कलरफुल डे्रस में दिखाई दी। दीपिका ने लहंगे के साथ सिर पर फूलों से सजा हेयरबैंड लगाया हुआ था।

पार्टी में दीपिका और रणवीर ने मिलकर डांस किया जिसकी तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपवीर ने शादी के बाद पहली बार साथ में डांस किया।

Related News