विश्वास और प्यार के अलावा कपल्स के रिश्ते में सेक्स एक अहम रोल प्ले करता है। शुरूआती दिनों में कपल्स के बीच सेक्स नंबर बहुत हाई रहता है। ऐसे में उस महिला को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन


ज्यादा बार सेक्स करने से महिलाओं में यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। यह समस्या तब सामने आती है, जब यूरिनेरी ट्रैक्ट के जरिए बैक्टीरिया यूट्रस और ब्लैडर में चला जाता है। इस संक्रमण से महिलाओं को काफी दर्द होता है तथा यह केवल दवाईयों से ही ठीक हो पाता है।

प्राइवेट पार्ट में जलन और सूजन

सेक्स नंबर हाई होने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन अथवा सूजन की शिकायत हो सकती है। स्किन ज्यादा रब होने के चलते बैठने में दिक्कत होती है। इतना नहीं योनी के आसपास सूजन की वजह से दर्द होता है। इस समस्या से महिलाएं कभी-कभी परेशान हो उठती हैं।

लोअर बैक में दर्द
सेक्स नंबर ज्यादा होने से लोअर बैक पर प्रेशर बढ़ाता है, जिससे वहां दर्द होने लगता है। अगर इस बात को नजरअंदाज किया जाए तो यह दर्द बढ़ सकता है। जिससे डॉक्टर तक को दिखाने की नौबत आ सकती है।

मसल्स में ऐंठन
लगातार सेक्स करते रहने से महिलाओं के मसल्स पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ता है। कई बार तो ऐंठन आसानी से नसोें में उतर जाती है। कई बार दवाईयां लेनी पड़ती है, या फिर डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ती है। महिलाओं के पैरों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

Related News