अक्सर हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमेशा के लिए याद रह जाते हैं तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं। कई बार सपने में कुछ ऐसा देखते हैं जिससे डर तक जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने इंसान को आने वाली विपदा या भविष्य का भी संकेत देते हैं।

अक़्सर लोग सपने में सांप देखते हैं। सपने में सांप देखने के कई मतलब होते हैं। यही हम आपको बताने जा रहे हैं कि सांप का सपने में आना किस बात का संकेत है।

1. यदि आप सपने में सांप के साथ खेलता देखते हैं तो इसका मतलब है आप आशिक़ मिजाज़ है। ऐसा पुरुष या व्यक्ति में सम्भोग और सहवास की इच्छा बड़ी प्रबल होती है।

2. कहते हैं कि सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन की परेशानियां या कष्ट दूर होने वाले हैं।

3. स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में देखते हैं कि आपका पीछा कर रहा है। तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने वाली है।

4. यदि सपने में आपको सांप काटता है तो ये एक चिंता का विषय है। इसका मतलब है कि आप जल्द की किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आने वाले हैं।

5. स्वप्न शास्त्र के अनुसार सफेद सांप का दिखना शुभ बताया गया है। कहते हैं कि इस सपने का अर्थ है तरक्की या फिर धन लाभ होना।

Related News