दोस्तों, इस बात को हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में हर किसी का खान-पान पूरी तरह से बदल जाता है। इस मौसम में अधिकांश लोग गजक भी बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर लोग गजक इतने चाव से क्यों खाते हैं। इस स्टोरी में हम आपको यह बात बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में गजक खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं।

- तिल में एंटी इन्फलेमेट्री के गुण विद्यमान होते हैं। तिल चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं का सृजन करती है।

- गजक में मौजूद गुड़ शारीरिक कमजोरी दूर करके ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

- गजक में मौजूद सूखे मेवे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं।

- गजक में मौजूद तिल और गुड़ से शरीर को कैल्शियम की प्रचुर मात्रा प्राप्त होती है। इस प्रकार गजक खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

- तिल में सिसामोलिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह आयरन की कमी को पूरा करता है। इतना ही नहीं यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।

- गजक में फाइबर भी पाया जाता है, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है तथा कब्ज की समस्या दूर होती है।

Related News