इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज को लेकर वास्तु नियम बताए गए हैं यदि कोई व्यक्ति अपना जीवन वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार जीता है तो उसे अपने जीवन में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। वास्तुशास्त्र में घर में लगाए जाने वाले पौधों को लेकर भी कई तरह के नियम बताए गए हैं। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ माना गया है इस पौधे का संबंध माल रखने से बताया जाता है और कहा जाता है कि जैसे-जैसे घर में यह पौधा बढ़ता जाता है वैसे वैसे घर में धन का प्रभाव भी बढ़ता है। यदि आप भी अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इसे लगाने से पहले इन बातों को जरूर जान ले। आइए जानते है इनके बारे में विस्तार से -

* मनी प्लांट का पौधा हमेशा खरीदकर लगाएं :

मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि यह पौधा आपको हमेशा खरीद पर ही लगाना चाहिए कई बार देखा जाता है कि कहीं लोग एक दूसरे को मनी प्लांट का पौधा गिफ्ट कर देते हैं और कई बार लोग एक दूसरे से मांग कर भी मनी प्लांट का पौधा ले आते हैं। मनी प्लांट का पौधा ना तो आप उसी से मांगना है और ना ही किसी से उपहार में लेना है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा हमेशा खरीद कर ही अपने घर में लगाया जाना चाहिए।

* ऊपर की तरफ होनी चाहिए मनी प्लांट की बेल :

घर में मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह पौधा ऊपर की तरफ बढ़ता हुआ होना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे का संबंध धन के प्रवाह से जोड़ा जाता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस जगह पर आप इस पौधे को लगा रहे हैं उसी जगह पर एक मोटर डंडारी लगा दे किसके सहारे आपकी यह डायलॉग पर की ओर चल सके। क्योंकि अगर आपका मनी प्लांट का पौधा नीचे की तरफ बढ़ेगा तो आपके परिवार की आर्थिक तरक्की भी रुक जाएगी।

* मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का रखें खास जान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को घर के आग्नेय कोण में ही लगाया जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है गलत दिशा में इस पौधे को लगाने से आपके घर की आर्थिक उन्नति रुक जाती है।

* मनी प्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं :

मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह पौधा हमेशा आपके घर में ही लगा हुआ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को घर के बाहर लगाने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। मनी प्लांट के पौधे का इस्तेमाल घर की सजावट के लिए नहीं करना चाहिए। इस पौधे को लगाते समय इसके आसपास की जगह की साफ सफाई का जरूर ध्यान रखें।

Related News