पेट्रोल पर डीजल के दाम हर एक गुजरते दिन के साथ बढ़ते जा रहे हैं और आसमान छु रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को अपने वाहनों की टंकी फुल करवाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन सोचिए कि अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल छोड़ कर कुछ दिनों के लिए बाहर चले जाए तो ये पेट्रोल कितने दिन में खराब होगा? इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

पेट्रोल को क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) से प्रोसेस कर तैयार किया जाता है। तब इसमें रिफाइनरी में कच्चे तेल में कई दूसरे पदार्थ मिलाए जाते हैं. इसमें सबसे प्रमुख होता है इथेनॉल। इसी वजह से कच्चे तेल के मुकाबले पेट्रोल की शेल्फ लाइफ कम होती है।

कितने दिन में खराब हो जाता है पेट्रोल?
अब इस सवाल का जवाब जान लेते हैं कि पेट्रोल कितने दिन में खराब होगा। अगर कोई भी गाड़ी महीने भर एक ही जगह पर खड़ी रहे, तो उसमें कई तरह के कैमिकल रिएक्शन शुरू हो जाते हैं। पेट्रोल कितने समय में खराब होगा ये तापमान पर भी निर्भर करता है।

अगर 20 डिग्री पर पेट्रोल स्टोर किया जा रहा है, तो इसकी सेल्फ लाइफ लगभग 6 महीने तक रहती है। वहीं अगर तापमान ज्यादा होगा तो पेट्रोल और जल्दी खराब हो जाएगा।



खराब पेट्रोल से गाड़ी चलाने पर क्या होगा?
अगर आप 20 डिग्री पर स्टोर किए गए पेट्रोल से 6 महीने बाद गाड़ी चलाएंगे तो इस से इंजन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। गाड़ी के कार्बोरेटर, फ्यूल पंप में दिक्कतें आ सकती हैं। फ्यूल पंप इस से जाम भी हो सकता है।

Related News