हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बहुत महत्व है, और सप्‍ताह के सातों दिन अलग अलग देवी-देवताओं की पूजा होती हैं। लेकिन बहुत सी ऐसी मान्‍यता भी है जिसे हिन्दू धर्म में माना जाता है। कहते है किसी भी शुभ काम को करने से पहले दही-शक्कर खाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी किसी काम के लिए घर से बहार जाते है तो दही-शक्कर खा कर जाते इससे उस काम में सफलता मिलती है।

सदियों से चली आ रही ये मान्‍यता को हिन्दू धर्म के लोग आज भी पालन करते हैं। लेकिन आज भी बहुत से लोगनहीं जानते हैं कि दही-शक्कर क्‍यों खाया जाता है, और उसके पीछे क्या वजह है। तो चलिए आज हम जानते है इसके पीछे की वजह।

ज्योतिष के अनुसार दही का सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है। चंद्रमा मन को शांत और स्थिर बनाने वाला ग्रह होता है। इसलिए उसे मजबूत बनाने के लिए दही-शक्कर खाना चाहिए। ज्योतिष मानता है कि सफेद चीज घर से खा कर जब कोई निकलता है तो उसका मन एकाग्र होता है। इसलिए दही-शक्कर खाना शुभ माना जाता है।

Related News