शरीर में कोई भी बीमारी हो इम्युनिटी लड़ने का काम करती है। इसलिए इसका मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, व्यस्त लाइफस्टाइल और काम के चलते लोगों की इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है। जिसके कारण उन्हें कोई भी बीमारी आसानी से पकड़ लेती है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना आज के समय में काफी चैलेंजिंग हो गया है।

ऐसे में आप केवल इन घरेलू उपायों से अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं। यह उपाय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आपको चुस्त और दुरुस्त भी रखते हैं।

1- इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी है, एक स्टडी के मुताबिक जो लोग केवल 6 घंटे की ही नींद लेते हैं, उन्हें खांसी, जुकाम जैसी बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।


2-इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए हाइड्रेटेड रहना काफी आवश्यक है। क्योंकि पानी की कमी होने पर किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे आपको कई तरह की बीमारी होना का खतरा भी बढ़ जाता है।

3- इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए पोषक आहार लेना चाहिए। इसके लिए फल, सब्जियां, मेवे और फलियां खाएं। क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं,जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं।

4 -मनुष्य जितना भी तनाव लेता है, उसका असर उसके इम्युनिटी पर काफी पड़ता है। लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण इम्यून सेल की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसकी वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है।

Related News