ठंड का मौसम शुरू हो गया है। सर्दी के मौसम में जैसे-जैसे सर्दी ज्यादा होती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। इस दौरान कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस बीच आप खुद को सभी बीमारियों से दूर रखने के लिए इस जादुई पत्ते का सेवन कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गिलोय के काढ़े की। ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। गिलोय के पत्तों का काढ़ा आपको सर्दी, बुखार और फ्लू से दूर रखता है और कई संक्रामक रोगों को आप में फैलने से भी रोकता है।

गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए 1 फुट लंबा गिलोय का तना लें। 5 से 6 नीम के पत्ते, 10 से 12 तुलसी के पत्ते और काले गुड़ की भी आवश्यकता होगी। सबसे पहले गिलोय को टुकड़ों में काट कर 4 से 5 कप पानी में उबाल लें। फिर इसमें नीम के पत्ते, तुलसी के पत्ते और काला गुड़ मिलाकर गर्म करें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर रोगी को पिला दें।

गौरतलब है कि इसका काढ़ा डेंगू और चिकनगुनिया समेत कई गंभीर बीमारियों में काफी कारगर होता है। यह मौसमी वायरस के खिलाफ भी प्रभावी है। इसके काढ़े का सेवन करने से सर्दी, खांसी और गले की खराश में आराम मिलता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रामक रोगों के जोखिम को कम करता है।

Related News