साल 2021 को खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी के मन में यही ख्वाहिश होती है कि उनकी जिंदगी में खुशियां रहें और आने वाला साल उनके लिए अच्छा रहे। अगर आप भी सुख समृद्धि और तरक्की चाहते हैं तो आपको कुछ चीजें घर से बाहर फेंक देनी चाहिए। वरना ये कंगाली का कारण बनती है। तो आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार उन चीजों के बारे में जिन्हें अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

खंडित मूर्तियां

अगर आपके घर में किसी देवी देवता की खंडित मूर्तियां हैं तो आपको इन्हे घर से बाहर निकाल कर फेंक देना चाहिए। वास्तु कहता है कि खंडित चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इस कारण आपको नए साल से पहले इन प्रतिमाओं को किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।

टूटा या चटका कांच

यदि आपके घर में खिड़की, दरवाजे आदि का कांच टूट गया है तो आपको उसे तुरंत हटा देना चाहिए। घर में किसी भी तरह से टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए। इससे दुर्भाग्य आता है। इसलिए यदि किसी भी तरह से आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे बाहर कर दें।

टूटे हुए बर्तन

कई बार बर्तन चटक जाते हैं इसलिए उन्हें आपको घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे या चटके बर्तन हो तो खाना खाने या बनाने के लिए उनका इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

खराब घड़ी और ताले

अगर आपके घर में टूटी हुई या बंद पड़ी हुई घड़ी हो तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। इससे नकारात्मकता बढ़ती है और आपको आर्थिक तंगी व तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु के अनुसार, घर में खराब पड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके कारण आपको आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इन्हे घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

Related News