लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में अंडरआर्म में पसीना आने की समस्या नहीं होती है, लेकिन अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी अंडरआर्म में पसीना आना शुरू हो जाएगा। कई लोगों के अंडरआर्म में पसीने ज्यादा आते हैं, जिस कारण अंडर आर्म्स में पसीने की बदबू परेशान करने लगती है। दोस्तों कई लोगों को अंडर आर्म्स के पसीने की बदबू के कारण शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। आज हम आपको अंडर आर्म्स के पसीने की बदबू को दूर करने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों अंडरआर्म से आ रही पसीने की दुर्गंध दूर करने के लिए रात को सोते समय 1 कटोरी में सेब का सिरका लेकर इसे रूई की सहायता से अपने अंडरआर्म में लगाएं और सुबह उठकर नहा ले। नियमित तौर पर इस नुस्खे का उपयोग करने पर अंडर आर्म्स से पसीने की बदबू आना बंद हो जाएगी

2.आयुर्वेद के अनुसार अंडरआर्म के पसीने की बदबू दूर करने के लिए आप 1 आलू को पतली स्‍लाइस में काटकर अंडरआर्म में रगड़ें और सूखने दें। दोस्तो जब आलू का रस सूख जाए तो साफ पानी से अंडर आर्म्स को धो लें और अपना रेगुलर डिओडोरेंट लगा ले। यह घरेलू नुस्खा आपके पसीने की बदबू को जल्‍द ही दूर करने में मदद करता है।

3.अंडर आर्म के पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए रोज रात को सोते समय एलोवेरा जेल लेकर अपने अंडर आर्म्स में लगाकर छोड़ दें और सुबह साफ पानी से नहा ले।

Related News