दांतों में खून आना या मुंह से दुर्गंध आना पायरिया के लक्षणों में गिना जाता है। निजात पाने के लिए आप हर्बल चीजों की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको उन 5 तरह के पत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सुबह ब्रश करने से पहले सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप सुबह इन पत्तों को चबाते हैं तो आपको पायरिया से राहत मिल जाएगी।

तुलसी: इसमें कई ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो एक तरह के एंटीसेप्टिक एजेंट की तरह काम करते हैं। दांतों और मुंह से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यदि आप सुबह तुलसी के 3 से 4 पत्ते चबाएं और इसे पानी के साथ निगल लें।

नीम : नीम के पत्ते मुंह में मौजूद दुर्गंध और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए अच्छे माने जाते हैं. जिसके लिए खाली पेट नीम के पत्तों को चबाएं क्योंकि इससे पेट की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

अमरूद के पत्ते : पायरिया जैसी समस्या को खत्म करने के लिए कच्चे अमरूद के पत्तों को चबाना चाहिए. ऐसा करने से मसूड़ों से खून आना भी बंद हो जाता है और इसमें मौजूद विटामिन सी को दांतों से लेना बहुत जरूरी होता है।

अनार के पत्ते: अनार के फल के अलावा इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. पायरिया को खत्म करने के लिए अनार के पत्ते और काली मिर्च को मुंह में लेकर चबाएं और ऐसा हफ्ते में करीब 3 बार करें।

पुदीने की पत्तियां पायरिया जैसी गंभीर समस्या को कुछ समय बाद दूर करने में पुदीने की पत्तियां कारगर मानी जाती हैं. इसमें मौजूद तत्व बैक्टीरिया को खत्म करता है इसलिए टूथपेस्ट में पुदीना भी डाला जाता है।

Related News