हम सभी पैसा कमाना चाहते हैं और कई बार हमारे द्वारा कमाया हुआ पैसा टिक नहीं पाता है। इसके लिए कुछ वास्तु से जुड़े मुद्दे जिम्मेदार हो सकते हैं। आपको शायद यह बात पता ना हो लेकिन घर में कुछ ऐसी अनचाही चीजें आ जाती हैं जिनकी वजह से परिवार को निर्धनता का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

1. घर में अगर कबूतर का घोंसला हो तो वो निर्धनता लाता है। इसलिए इसे जल्द से जल्द घर से हटा दें।

2. शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर में इसका बनाया हुआ घोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। अगर घर में मधुमक्खी का छत्ता हो तो ये अशुभ होता है।

3. घर में मकड़ी का जाला भी नहीं होना चाहिए। ये घर में दरिद्रता लाता है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आपको सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।

4. घर में टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है। इस से पूरे घर में नकारात्मकता लाता है।

5. चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।

Related News