भारत के लोग भगवान पर सबसे ज्यादा आस्था और विश्वास रखते है और पुरे श्रद्धा भाव से भगवान की विधिवत पूजा भी करते है। हमारे देश के हर घर में पूजा-पाठ होती है। भगवान की पूजा के लिए हम कपूर, पुष्प, अगरबत्ती और फल जैसे अनेक पूजा सामग्री इकठ्ठा करते है, जो पूजा करने के दौरान प्रयोग में लाये जाते है।

क्या है वैज्ञानिको का मानना
यदि आप भी पूजा करने के दौरान इन सभी वस्तुओं का प्रयोग करते है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योकि पूजा के दौरान आप एक ऐसी वस्तु का प्रयोग करते है जो वैज्ञानिको के अनुसार आपके स्वास्थ्य लिए ठीक नहीं है। हम अगरबत्ती की बात कर रहे हैं।



अक्सर लोग घर में पूजा करते समय अगरबत्ती का प्रयोग करते ही होंगे, जिसकी मनमोहक खुसबू आपको बहुत अच्छी लगती है। लेकिन आज हम आपको इस अगरबत्ती के बारे में भी बताने जा रहे हैं। इस रिसर्च के आनुसार अगरबत्ती आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इससे आपको दिल की बीमारियों और फेफेड़े से जुड़े गंभीर रोग भी हो सकते है। जब अगरबत्ती को जलाया जाता है, तो उसके धुएं में से छोटे-छोटे बारीक कण निकलते हैं, जो हवा में घुल जाते हैं। यह बारीक़ कण बेहद जहरीले होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। शोध के अनुसार अगरबत्ती के धुएं में म्युटाजेनिक, जीनोटॉक्सिक और साइटोटॉक्सिक नामक तीन तरह के विषैले तत्व पाये जाते हैं, जिनके कारण कैंसर भी हो सकता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स


इस पर डॉक्टर्स का मानना है कि अगरबत्ती का धुआं जब सांस के साथ अंदर शरीर में जाता हैं तो वह हमारे शरीर के डीएनए पर बुरा प्रभाव डालता है और इसके साथ ही फेफड़ों तक पहुंचकर फेफड़ों में जलन, उत्तेजना और रिऐक्शन उत्पन्न कर सकते हैं।

Related News