रात को सोने के बाद सपने देखना सामान्य बात हैं। हमें अलग अलग तरह के सपने आते हैं। इनमे से कुछ सपने सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक होते हैं। स्‍वप्‍नशास्‍त्र के मुताबिक, रात में देखे गए सपनों का असर जीवन पर भी पड़ता हैं। आज हम आपको इन्ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं और ये भी बताएंगे कि इनका क्या संकेत होता है।

1.अगर किसी को सपने में कब्रिस्तान दिखे तो ऐसे समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ तरक्की की ओर इशारा करता है। इसके अलावा आपने किसी को पैसा उधार में दे रखा हो तो वो भी वापस मिलने का संकेत होता है।

2.अक्सर लोगों को खुले आसमान में तारे देखते हुए सपने आते हैं तो इसका अर्थ है कि परिवार के किसी सदस्य को कोई खुशखबरी मिलेगी। आपके तरक्की के रास्ते भी खुलने वाले हैं।

3.अगर कोई खुद को या किसी और को सपने में मरते हुए देखता है तो ये उसकी उम्र के बढ़ने की ओर संकेत करता है। इसके साथ ही जीवन में आर्थिक रूप से सुधार होने की संभावना होती है।

Related News