फल का सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है, वैसे आज हम केला तो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। केला खाने से शरीर को पोषक तत्व और भरपूर एनर्जी भी मिलती है। लेकिन केले को अगर सही तरीके से खाया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकता है, केले का सेवन सही तरीके से और सही समय पर करने से शरीर को इसके फायदे मिलते हैं।


रोजाना दो केले का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में शक्ति और ताकत मिलती है। प्रतिदिन आप सुबह व्यायाम करके खाली पेट नाश्ते में दो केले और दूध का सेवन करें। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है,इससे शरीर ताकतवर बन सकता है।

केले के जूस को आप रोजाना सुबह या शाम के समय पी सकते हैं। इसे बनाते समय आप इसमें कुछ बादाम या काजू भी मिला सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्वादानुसार शहद भी मिला सकते हैं।

कुछ लोग रात के समय केला खाना पसंद करते हैं लेकिन इसका सेवन सिर्फ सुबह व दोपहर तक ही करना चाहिए शाम या रात को इसका सेवन करने से आपको खांसी की समस्या हो सकती है साथ ही रात में केला खाने से नींद भी नहीं आती क्योंकि रात में यह अच्छी तरह डाइजेस्ट नहीं होता जिससे पेट भी खराब होता है और नींद भी खलल पड़ता है।

Related News