किसी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत और भाग्य दोनों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है।लेकिन आज हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भाग्योदय की ओर इशारा करते हैं।


रास्ते में इन चीजों का मिलना होता है शुभ
यदि आपको रास्ते में शंख, स्वास्तिक चिन्ह, सिक्का या घोड़े की नाल मिले, तो समझिए ये शुभ संकेत है। इसे आपको आँगन या बगीचे में गाड़ देना चाहिए। या फिर पूजा के स्थान पर रखें।

गन्ने का दिखना संपन्नता का प्रतीक
यदि सुबह के समय आप जब घर से निकलें तो आपको रास्ते में गन्ने का ढेर कहीं पर दिख जाए, तो ये अच्छी बात है। आपको बता दें कि इसे संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इस से आपको धन लाभ होने की सम्भवना होती है।

अचानक पहन लें उल्टा कपड़ा
अगर आप गलती से उल्टा कपडा पहन लें तो ये खुश होने वाली बात है। इसका अर्थ है कि घर में मां लक्ष्मी की कृपा जल्द ही हो सकती है।

ये सपने भी देते भाग्योदय का इशारा
कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जो आपको भाग्योदय की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको गहने पहनी हुई कन्या हाथ में फूल लिए नजर आए तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है। इसके अलावा यदि सपने में आप खुद को मल छूते हुए देखें तो ये इस बात का संकेत है कि आपके ​बुरे दिन जल्द ही जाने वाले हैं।

Related News