पूरी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपच से परेशान हैं। जिसके साथ ही कई बार लोगों को खाने-पीने में कुछ गड़बड़ी के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार जल्दी-जल्दी खाना खाने या बहुत ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स और शराब का सेवन करने से खट्टी डकारें आ जाती हैं। आपको बता दें कि इन सबके अलावा खाने में तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन करने और देर रात को भारी खाना खाने से भी यह समस्या हो जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपको इससे राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं।

1. बता दे की, खट्टी डकारें से बचने के लिए इलायची चबाना एक अच्छा तरीका है। अगर आपको इसे खाना पसंद नहीं है तो बिना दूध वाली इलायची की चाय बनाएं और उसमें नींबू निचोड़कर पिएं। हां क्योंकि इससे जल्दी आराम मिलेगा।

2. भारी भोजन करने के बाद कुछ लोग आधा चम्मच नींबू का रस पीते हैं, यह पाचन में मदद करता है। वहीं डॉक्टर भी पेट से जुड़ी समस्याओं में नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि खट्टी डकारें दूर करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाकर पीने से फायदा होता है।

3. यह सब करने के बाद भी अगर खट्टी डकारें आती हैं तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि इसके पीछे कोई दूसरी बीमारी भी हो सकती है।

Related News