यदि आप भी सड़क पर बना खाना खाने और घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। जगह स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए बनी है और यहां जाकर आपको एक अलग ही मजा आने वाला है।

कोलकाता- कोलकाता को आप स्ट्रीट फूड का बादशाह कह सकते हैं. हर वक्त यहां लोगों को कुछ न कुछ खाते हुए देखा जा सकता है. चाइना टाउन के बाओ से लेकर सस्ते बंगाली खाने और सड़क पर मिलने वाले सैडल रोल्स आपको बहुत पसंद आएंगे। जिसके अलावा आप यहां मिलने वाले फुचका और मिठाइयों का भी लुत्फ उठाएं।

अमृतसर- बता दे की, यदि आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो आपको यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा खाना चाहिए। जिसके साथ ही आपको यहां की लस्सी का स्वाद भी जरूर चखना चाहिए। सर्दियों में यहां कॉर्नब्रेड और सरसों का साग खाएं और यदि आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे खाने की चीजें भी खाएं.

मुंबई- मुंबई का स्ट्रीट फूड पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां की सभी गलियों में आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिल जाएगा। आप यहां वडपाव खाए बिना नहीं रह सकते। जिसके अलावा आप यहां मिसल पाव, बॉम्बे सैंडविच, पानी पुरी, पाव भाजी और पारसी खाना भी जरूर ट्राई करें।

मदुरै- मदुरै को तमिलनाडु की आत्मा कहा जाता है। मदुरै की सड़कें कमाल की हैं और यहां आपको कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। इस लिस्ट में डोसा से लेकर इडली और नॉन-वेज फूड आइटम तक शामिल हैं।

लखनऊ- आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ खाने के शौकीनों से भरा हुआ है। जी हां और अगर आपने अभी तक यहां का स्ट्रीट फूड नहीं खाया है तो जल्दी जाएं। यहां आपको कबाब से लेकर लाजवाब टुंडे तक कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा।

Related News