आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई पूरी तरह से व्यस्त हो चुका है। इस कारण वो अपने कामकाज में भले ही ध्यान देते हों, लेकिन घर में किस चीज का होना जरूरी है और किसका होना नहीं इस बारे में कोई नहीं सोचता। इसी कारण उन्हें कई बार बड़े खामियाजे भुगतने पड़ते हैं। बता दें कि यहां हम वास्तु दोष की बात कर रहे हैं। हर घर में कोई-ना-कोई वास्तु दोष अवश्य होता है। इस कारण आपकी तरक्की और प्रगति में कई बड़ी मुश्किलें आती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं उस चीज के बारे में खास जिसको घर में रखने पर ना सिर्फ आपके वास्तु दोष दूर होंगे बल्कि पैसों में बरकत भी होगी।

घर में रखें फेंगशुई कछुआ

घर में सुख संपत्ति बनाए रखने के लिए आपको फेंगशुई कछुए जरूर रखना चाहिए। आप में से शायद कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि फेंगशुई कछुआ घर के साथ-साथ आपके बिजनेस में भी धन की बढ़ोतरी करता है। जी हां, यह एक ऐसी चीज है जिसमें पैसे लाने की एक चुंबकीय शक्ति होती है।

दरअसल, कछुआ ब्रह्माण्ड की सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। इसकी खास बात यह है कि कछुआ जल और जमीन दोनों जगह रह सकता है। यह जमीन पर अपनी पूरी कलाओं से ऊर्जा पैदा करता है।

यही वजह है कि इसे घर लाने से, कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान या व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसी के साथ इससे वास्तु दोष भी दूर होता है। इसे घर में रखने पर आपमें पैसे कमाने की ताकत भी बढ़ती है। आपको मानसिक तनाव से छुटकारा भी मिलता है। बिना किसी रुकावट के आपके सारे काम पूरे होते हैं।

इस दिशा में रखें कछुआ

धन प्राप्ति के लिए कछुए को हमेशा घर, फैक्टरी और दुकान में अंदर की तरफ मुंह करके छिपाकर रखा जाता है। यह आपकी संपत्ति और तरक्की के लिए बेहद फलदायी साबित होता है। इस बात का खासकर ध्यान रखें कि मकान के दक्षिण मुखी या पश्चिम मुखी केंद्र में एक कछुआ रखने से ही वास्तु दोषों का नाश होता है। वहीं अगर आप घर के मध्य में नौ कछुआ रखते हैं तो इससे नौ ग्रहों के बराबर ऊर्जा उत्पन्न होती है। जोकि सभी वास्तु दोषों को दूर करने के लिए बेहद लाभकारी होती है।

घर का वास्तु दोष होगा खत्म

घर में वास्तु दोषों से मुक्ति पाने के लिए मुख्य द्वार के अंदर की तरफ कछुआ लगाना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इसके अलावा आपके घर का वास्तु दोष भी ठीक हो जाएगा। वहीं अगर आपका व्यापार कम चल रहा है या ऑफिस में काम ठीक नहीं चल रहा तो अपने ऑफिस के साथ-साथ घर में भी एक-एक कछुआ जरूर रखें। इस तरह कछुआ रखने का दूसरा फायदा यह भी है कि उस घर में लोग जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते हैं।

Related News