अक्सर लहसुन को सभी का खाना कहा जाता है क्योंकि इसके फायदे बहुत ही बेहतरीन और चौंकाने वाले होते हैं। लहसुन का इस्तेमाल कई भारतीय व्यंजनों में किया जाता है और इसमें कई गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लहसुन खाने के स्वाद के साथ-साथ इम्युनिटी के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य लाभ भी बढ़ाता है. हालांकि, इसके कई नुकसान हैं जो आपको इसे खाने से पहले जानना चाहिए। आज हम आपको इसे खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

* लहसुन का सेवन रक्तचाप को कम कर सकता है। क्योंकि लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए यह काफी हानिकारक हो सकता है।

* आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लहसुन की महक बहुत तेज और तीखी होती है। लहसुन का बार-बार सेवन करने से आपकी सांसों से दुर्गंध आ सकती है। जी हां, और यह न सिर्फ सांसों से बदबू आ सकती है बल्कि आपके पसीने से निकलने वाली गंध का भी अहसास करा सकती है। इस वजह से जिन्हें पहले से ही सांस की दुर्गंध की समस्या है उन्हें लहसुन के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

* खाली पेट लहसुन का सेवन करने से दस्त होने का खतरा रहता है। दरअसल, लहसुन में सल्फर जैसे गैस बनाने वाले तत्व होते हैं। इसे ज्यादा खाने से डायरिया हो सकता है।

* बता दे की, खाली पेट ताजा लहसुन का सेवन करने से मतली और उल्टी हो सकती है। लहसुन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग का कारण बन सकते हैं।

Related News