हम अपने जीवन में बहुत सी चीज़े खाते हैं लेकिन इन सब में भोजन हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण होता है| भोजन एक संतुलित आहार होता है और भोजन के साथ हम सलाद और कई सारी चीज़े खाते हैं| बहुत से लोगो को भोजन के साथ प्याज़ खाना बहुत पसंद होता है और प्याज़ हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायेदेमंद होता है| प्याज़ का इतिहास इस दुनिया मे नया नही है। प्याज़ का उपयोग इस दुनिया मे हज़ारों सालो से होता आ रहा है। प्राचीन समय से ही खाने के साथ प्याज़ को औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। आज के समय में तो हर इंसान प्याज़ खाना पसंद करता है और ऐसा कोई नही होगा जो कि खाने के साथ प्याज न खता हो|

प्याज़ का इस्तेमाल सब्जी में भी होता है और प्याज के बिना सब्जी भी अच्छी नही लगती और माना जाता है कि प्याज के सेवन से यौन शक्ति तो बढ़ती ही है साथ ही शीघ्रपतन, वीर्यवृद्धि और नपुंसकता जैसी समस्याएं भी हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं| हमारे देश में सबसे ज्यादा प्याज महाराष्ट्र में पैदा की जाती हैं| सैंडविच, सलाद, या फिर सब्जी में प्याज के इस्तेमाल से खाने में एक लाजिक स्वाद आ जाता है| लेकिन आपको ये बात जानकार हैरानी होगी की कच्चा प्याज खाने से हम कई बीमारियों से बचे रहते है और हमें कोई भी बीमारी जल्दी नही होती| खाना शाकाहारी हो या मांसाहारी, हर प्रकार के भोजन में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है।

आपको बता दे की प्याज में विटामिन सी, फाइबर, फॉस्फोरस ,पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो की हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। भारत मे प्याज़ का प्रयोग लगभग सभी प्रकार के भोजन को बनाने में होता है। और आज हम आपको प्याज़ खाने के साथ-साथ इसके और क्या-क्या फायदे है इसके बारे में बताने वाले है। सबसे पहले आपको बता दे की प्याज पित्तनाशक, उत्तेजक और काफी नींद को लाते है। प्याज के बीज बलवर्द्धक, दंतकृमि और प्रमेह को नाश करता हैं। कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं।

आप प्याज को सलाद के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं। प्याज में कई तरह के केमिकल और फाइबर पाए जाते हैं जो कि हमारे पेट के पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होते हैं। कच्चे प्याज को खाने से भोजन पेट में जल्दी से पच जाता है और हमें बीमारियों से दूर रखता है। रोज़ खाने के साथ प्याज खाने से कब्ज जैसी बड़ी समस्या भी खत्म हो जाती है। प्याज का वैज्ञानिक नाम एलियम सेपा है। प्याज में कई एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं जो मानव शरीर में मौजूद मुक्त कणों को निष्क्रिय करने में बहुत कारगर होते हैं।

गर्मी के मौसम में लू लगने की समस्या बहुत अधिक होती है और इसलिए गर्मी के मौसम मैं कच्चे प्याज का सेवन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कच्चे प्याज़ में ऐसे कई प्रकार के तत्व है जो आपको लू से बचाते हैं| अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी के मौसम में बच्चों की नाक से खून आ जाता है और इस समस्या को ही नकसीर के नाम से जाना जाता है। अगर आप हर रोज एक प्याज का सेवन करें तो इससे आपको नकसीर की समस्या कभी नहीं होगी कच्चा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है|

इसके आलावा प्याज में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोजाना प्याज का सेवन करने वाले पुरुषों में अपार शारीरिक शक्ति का विओस्तर होता है। इसलिए अपने भोजन में प्यास का इस्तेमाल नियमित रूप से करें और इसके सेवन से स्त्रियों में रक्त बढ़ता है और पुरुषों में शारीरिक क्षमता बढ़ती है।

Related News