गर्मी में आम पन्ना पीने का मजा ही कुछ और है, अगर आपका कुछ अलग सा पीने का मन हो रहा है तो आप अपने घर में इस तरह से बनाये खट्टा मीठा कच्चे आम का पना, तपती गर्मी के मौसम में यहाँ पना बहुत ठंडक पहुंचाता है, तो आप भी बनायें यह स्वादिष्ट ठंडा ठंडा खट्टा मीठा आम का पना और जाने इसे बनाने का तरीका,,

सामग्री
5 सर्विंग
3-4 कच्चे आम
200 ग्राम शक्कर
कुछ पत्ती पोदीने की,कुछ पत्ती हरे धनियेकी

मसाले-
1 चुटकी काला नमक
1 चुटकी सादा नमक
1 चुटकी लाल मिर्च
1 चुटकी भूना जीरा पीसकर


तरीका
सबसे पहले सभी सामग्री ले,ओर कच्चे आम को धोकर उबाले ओर ठंडा होने पर छीलकर मैश करके पल्प तैयार करे।पुदीना ओर हरा धनिया बारिक पीस ले।अब कच्चे आम के पल्प मे शक्कर पिसे मसाले हरा धनिया,पुदीना डालकर अच्छी तरह से मिला ले,

कच्चे आम का खट्टा मीठा पन्हा तैयार है।इसे ठंडा ठंडा सरव करें।

Related News