आपने नदी, समुद्र आदि में मछलियों को तैरते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपके मन में ये सवाल आया कि जब मछलियां पूरे समय पानी में रहती है तो वे सोती कब है? इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

कब सोती हैं मछलियां?
सभी की तरह मछलियों को भी रेस्ट करने की जरूरत होती है। आपको जानकारी ना हो लेकिन मछलियां सोती भी है। लेकिन उन्हें इंसानों की तरह 8 घंटे सोने की जरूरत नहीं होती है। वे पूरे दिन में कभी भी सो सकते हैं। बता दें कि मछलियां पूरे दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए सोती हैं, लेकिन सोते वक्त उनका दिमाग एक्टिव रहता है।

कहां सोती हैं मछलियां?
मछलियां पानी के अंदर ही सोती है। वे रुक कर नदी या तालाब के किनारे रेस्ट करती हैं। कुछ मछलियां रात में भी सोती है।

क्या आंखे भी बंद करती है?
मछलियां सोते समय आंखे बंद नहीं करती है। मछलियों का सोने का तरीका भी अलग अलग होता है। मछलियां किसी पत्थर की आड़ में सोती है। अपने अंडों की रक्षा आदि के वक्त वो कई दिनों तक सोती नहीं है।

Related News