भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनके परिवार वालों का लाइफस्टाइल काफी लक्जूरियस है। आज हम उनके घर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उनका घर बेहद ही खूबसूरत और आलिशान है। तो आइए जानते हैं उनके घर के बारे में।

आलीशान घर


मुकेश अंबानी का घर एंटिला दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। लेकिन आपने इस घर की अंदर की तस्वीरें नहीं देखी होगी। तो आइए देखते हैं।

बिलियन डॉलर है कीमत


एंटिला की कीमत भारतीय रुपयों में करीब 14 हजार करोड़ बैठती है। ये घर 80 से 85 हजार स्कॉयर फुट में फैला हुआ है।

घर में है 27 मंजिल

इस घर में 27 मंजिल है। लेकिन रहने वाले काफी कम है। इस घर में मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता अंबानी, दो बेटे आकाश और अनंत अंबानी और आकाश की पत्नी रहते हैं।

घर के डिजाइनर…


इस आलीशान घर को Perkins and Will नाम की फर्म ने डिजाइन किया है, जो अमेरिका बेस्ड कंपनी है। इतना ही नहीं भूंकप के झटकों को भी ये घर आसानी से सह सकता है।

हर फ्लोर है अलग


इस घर के हर एक फ्लोर को एक अलग अंदाज में बनाया गया है और अलग अलग तरह के मेटेरियल और डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।

मुंबई की गर्मी का भी नहीं होता असर


मुंबई में गर्मी खूब होती है, लेकिन इस घर को खास तरह से बनाया गया है इसलिए आपको यहाँ गर्मी का अहसास नहीं होगा। घर में एक आइस रूम भी है।

हर चीज की सुविधा एक ही जगह


इस घर में ऐसा कुछ नहीं है जो आपको यहाँ नहीं मिलेगा। यहाँ आपको सारी सुविधाएं मिलेगी। इनमे आइसक्रीम पालर, एक प्राइवेट थिएटर, एक भव्य मंदिर, योग सेंटर, हेल्थ स्पा,जकूजी, डांस स्टूडियो, स्विमिंग पूल्स और एक सेलून भी है।

नौ एविलेटर लगे हैं एंटिला में
इस घर में आपको 9 एलिवेटर मिलेंगे जिनके जरिए आप एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में जा सकते हैं।

तीन हेलीपैड है


घर में हवाई जहाज को लैंड भी करवाया जा सकता है क्योकिं यहाँ तीन हेलीपैड हैं।

छठे फ्लोर पर है गैराज


मुकेश अंबानी को गाड़ियों का शौक है। इसलिए इसमें कई महंगी गाड़ियां खड़ी हैं। इस गैराज में 168 कार्स आ सकती है।

Related News