अक्सर लड़कियां - महिलाओं अपने रिलेशन को लेकर सजग रहती है। ऐसा बहुत कम होता है कि जब वे अपने बॉयफ्रेंड या पति से जुडी सारी बातें किसी से शेयर कर लें। अगर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या पति से जुडी बातें शेयर भी करती है तो बहुत ही कम बाते ऐसी होती है जिन्हे वे शेयर करती है। अपने कभी सोचा है कि वो ऐसी कौनसी बातें होती जिन्हे पत्नियां किसी से शेयर नहीं कर पाती है। तो चलिए आज हम आपको इसी से जुडी कुछ बातें बताने जा रहे है।

- कई बार बातों ही बातों में उनके मुंह से अपने पति या फिर बॉयफ्रेंड के लिए कुछ ऐसा निकल जाता है जिसकी वजह से उन्हें पछताना पड़ता है। अगर आपकी भी यही आदत है तो अपनी इस आदत को बदल लीजिये। अपनी इस आदत की वजह से बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

- लड़ाई या फिर बहस होने के बाद दूसरों के साथ अपने पति या बॉयफ्रेंड के लिए भला - बुरा कहना आपके लिए गलत साबित हो सकता है। ऐसा करने से पति से आपके ही रिश्ते खराब होते है।

- महिलाएं अपने फिजिकल रिलेशन को लेकर कभी खुल कर चर्चा नहीं कर पाती है। इससे वे अपनी फिजिकली प्रॉब्लम्स को भी शेयर नहीं करती है।

- अगर आपके पति को किसी बात का फोबिया यानि डर है तो इस बात का मजाक ना बनाए और इस बात को अपने तक ही सीमित रखें। इस बारे में दूसरों से बात करना उनकी निजता और प्रतिष्ठा को खराब कर सकता है। इससे आपके रिश्तो में दरार भी आ सकती है।

- इस बात का हमेशा ख्याल रखे कि कभी भी अपने पति की तनख्वा का जिक्र दूसरों के सामने ना करें। क्योंकि आज के समय में लोग व्यवहार से ज़्यादा लोग रूतबा देखते है।

Related News