PC: abplive

पीरियड्स डिले पिल्स शरीर में प्राकृतिक हार्मोनल चक्र को बाधित करती हैं। महिलाओं में, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करते हुए नियमित रूप से बनते हैं और खत्म होते हैं। पीरियड्स डिले पिल्स इस चक्र में बाधा डालती हैं।

बहुत सी लड़कियां इस दवा का उपयोग करते हैं। हालाँकि, इस दवा के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें सिरदर्द और मतली शामिल है, कई महिलाओं को पीरियड्स डिले पिल्स लेने के बाद सिरदर्द का अनुभव होता है।

PC: abplive

पीरियड्स डिले पिल्स लेने से संभावित रूप से लीवर को नुकसान पहुँच सकता है। ये गोलियां शरीर में विभिन्न हार्मोनल परिवर्तन लाती हैं, जो लिवर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

पीरियड्स डिले पिल्स के लंबे समय तक इस्तेमाल से महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

PC: abplive

लगातार उपयोग से अंडाशय को नुकसान हो सकता है, जिससे ओव्यूलेशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे भविष्य में गर्भधारण करने में कठिनाई, गर्भपात या गर्भावस्था से संबंधित जटिलताएं हो सकती हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest News​​​​​

Related News