आपने देखा होगा कि बहुत से लोग छोटे बच्चों की आँखों में काजल लगाते हैं। बड़े बुजुर्गों का मानना होता है कि इस से बच्चों की आँखे सुंदर और बड़ी नजर आती है। इसे कई तरह की परेशानियां भी दूर होती है। लेकिन डॉक्टर्स काजल को बच्चों के लिए नुकसानदायक मानते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

पुराने लोगों का मानना है कि घर का बना काजल प्राकृतिक चीजों से मिलकर बनता है। ये पूरी तरह से नेचुरल होता है और इसे बच्चों की आंखों में लगाने से उन्हें काफी फायदा मिलता है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि घर का बना काजल भले ही कमर्शियल काजल से बेहतर हो, लेकिन इसमें भी कार्बन होता है जिस से ये बच्चों की आँखों में जलन और कई समस्याएं पैदा कर सकता है।


आंखों की रोशनी बढ़ाने का प्रमाण नहीं
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि आँखों में काजल लगाने से आँखों की रौशनी बढ़ती है लेकिन ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। विशेषज्ञ इसे पूरी तरह एक मिथ मानते हैं।

संक्रमण का खतरा
बच्चों की आँखों में काजल लगाने से संक्रमण का भी खतरा रहता है। इसके अलावा बच्चों को नहलाते समय कई बार बच्चों की आंखों और नाक के अंदर काजल चला जाता है। जिस से उन्हें जलन हो सकती है।

खुजली
रोजाना काजल लगाने से ये आंखों पर जमने लगता है. इसके कारण बच्चों को खुजली होने लगती है।

Related News