आपने अक्सर सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए शरीर के जरूरत के मुताबिक पानी पीना बेहद जरूरी है। इस से कई तरह की बिमारियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

आपके शरीर के लिए कितना पानी है जरूरी?
यूएस नेशनल अकेडमिक्स ऑफ साइंस, इंजीनियरिंग एंड मेडीसिन के अनुसार, महिलाओं को प्रति इन 11.5 कप पानी की आवश्यकता होती है, जो करीब 2.7 लीटर होता है। वहीं पुरुषों को रोजाना 15.5 कप पानी पीना चाहिए जो हर दिन करीब 3.7 लीटर है।

इसलिए इंसान को इसे ध्यान में रख कर ही पानी पीना चाहिए। इसमें भी आपको इसमें कुछ हिस्सा कई अन्य चीजों से मिल जाता है। पानी की कुछ मात्रा चाय, ज्यूस और खाने से भी पूरी हो जाती है। यानी 20 फीसदी पानी की जरूरत इन चीजों से पूरी हो जाती है।

इन चीजों पर निर्भर करती है जरूरत
आपके शरीर को पानी की कितनी जरूरत है ये आपके खानपान, लाइफस्टाइल, जलवायु पर भी निर्भर करता है। आप जहाँ रहते हैं वहां का तापमान और एनवायरमेंट भी इन चीजों के लिए जरूरी है। परिस्थती के हिसाब से पानी की मात्रा कम ज्यादा हो सकती है।

ज्यादा पानी पीने से है नुकसान?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम काफी बढ़ जाता है और इलेक्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। ज्यादा पानी पीने सेडायबिटीज, हार्ट की बीमारी की खतरी, हार्मोंस पर प्रभाव होने का डर बना रहता है।

Related News