नरेंद्र मोदी, एक ऐसा नाम जो आज के समय में पूरी दुनिया में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अकसर देखा गया है कि नरेंद्र मोदी या बीजेपी सरकार के विरोधी उनके खर्च को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। उनके घूमने से लेकर खाने तक को लेकर हमेशा सवाल उठाया जाता रहा है।

प्रधानमंत्री की जीवनशैली, खानपान इत्यादि को जानने के लिए लोग हमेशा से ही उत्सुक रहे हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के एक दिन के खाने के खर्च के बारे में बताएंगे। एक आरटीआर रिपोर्ट के मुताबिक खुलासा हुआ है की PM नरेंद्र मोदी एक दिन के खाने पर लगभग ₹500 खर्च करते हैं। इस खर्चे को PM मोदी खुद की जेब से भरते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने डायट को लेकर हमेशा से ही सजग रहे हैं। उनकी दिनचर्या सुबह पांच बजे से ही शुरू हो जाती है। सुबह योगासन इत्यादि करने के बाद वे सुबह 7:00 बजे तैयार हो जाते हैं। इसके बाद वह नाश्ता करते हैं।

नाश्ते में उन्हें थेपला, ढोकला या फिर पोहा खाना पसंद है। दोपहर में उन्हें गुजराती या दक्षिण भारतीय हल्का खाना पसंद है। रात के खाने में प्रधानमंत्री मोदी की थाली में रोटी, दाल और दही इत्यादि शामिल होते हैं। यानि कि एक आम इंसान से भी सादा भोजन करते हैं हमारे प्रधानमंत्री।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का व्रत भी रखते हैं और उस दौरान वह दिन में केवल 1 फल खाते हैं। इसके साथ ही वह अपने गले का विशेष ध्यान रखते हैं। भाषण के दौरान वह गले को ठीक रखने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करते हैं।


Related News