भारत में कोरोना वायरस से अब तक 2 मौत हो चुकी हैं। वहीं 83 पॉजिटिव मामलों की भी पुष्टि हो चुकी है। ये वायरस काफी तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फ़ैल रहा है। इसलिए ये जान लेना जरूरी है कि ये वायरस किस सरफेस पर कितने समय तक जिन्दा रहता है।

जर्नल ऑफ हॉस्पिटल की रिपोर्ट के बारे में आज हम विस्तार से आपको बताने जा रहे हैं। अगर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है तो कोरोना वायरस अलग-अलग सरफेस पर कितने समय तक जिंदा रह सकता है। इस बारे में जान लेते हैं।

बस या मेट्रो में पैसेंजर सपोर्ट के लिए बने पिलर स्टील के होते हैं और लोगों से कहा जाता है कि इनको ना छुएं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये वायरस शीशे या लकड़ी के सरफेस पर चार दिनों तक एक्टिव रह सकता है। प्लास्टिक, कोई ठोस धातु और मिट्टी के बर्तनों पर यह 5 दिनों तक जिंदा रह सकता है।

जो चीजें रबड़ से बनी होती है उस पर ये 8 घंटे तक जिंदा रह सकता है। कोरोना वायरस का शिकार होने पर रोगी को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा जाना जरूरी है।

Related News