पपीता कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन शायद आपको इस बात का अंदाजा ना हो कि ये हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद अच्छा होता है। पापीते में विटामिन ए और सी होता है। आप रूखे बालों की समस्या से परेशान हैं तो पपीते के हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं।

पापीती में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ये आपके बालों को पोषण देंगे। आइए जानते है पापीते के हेयर मास्क के बारे में।


जैतून के तेल के साथ पपीता हेयर मास्क – पपीते का गूदा तैयार करें। पपीते के क्यूब्स को कांटे से मैश कर सकते हैं और पपीते का गूदा तैयार कर सकते हैं। इसके बाद एक बाउल में 2 चम्मच पपीते का गूदा लें और इसमें बराबर मात्रा में जैतून का तेल मिलाएं। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और मालिश करें। इसे 30 से 40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद एक माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें।

नारियल तेल और पपीते का हेयर मास्क – कुछ ताजे पपीते के टुकड़े लेकर इन्हे ब्लेंड कर लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। एक बाउल में 2 चम्मच पपीते का गूदा लें और इसमें उतनी ही मात्रा में नारियल का तेल मिलाएं। इस से आपको अपने स्केल्प पर मसाज करनी है। पपीते के हेयर मास्क को लगभग एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से धो ले। ये उपाय आपको हफ्ते में दो बार करना है।

Related News