मक्खी की भिनभिनाहट की आवाज कानों को बहुत चुभती है। इतना ही नहीं ये कई खाद्य पदार्थों को दूषित भी कर देती है जिस से हमें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनसे आप मक्खियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल्स
मक्खियों को यूकेलिप्टस, लैवेंडर, पेपरमिंट और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल ऑयल्स की महक पसंद नहीं है।आप इनकी कैंडल जला सकते हैं या डिफ्यूजर में इनका उपयोग कर सकते हैं। इस से मक्खियां भाग जाएगी।

नींबू और लौंग
एक नींबू में कई सारे लौंग धसा कर रखें। नींबू और लौंग की मिली-जुली महक मक्खियों को नागवार गुज़रती है। इसके अलावा नींबू हवा में एक भीनी-भीनी सी ख़ुशबू भी फैलाता है।

नीम्बू का रस

दो चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच नीलगिरी का तेल मिलाकर अपने शरीर पर लगा लें। इसकी महक से मक्खी और मच्छर आपके आस पास भी नहीं फटकेंगे।

काली मिर्च वाला दूध
एक कप दूध में तीन चम्मच चीनी और एक चम्मच पिसी हुई काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर 5 -7 मिनट उबाल लें। इसे चौड़ी प्लेट में डालकर मक्खी आने वाली जगह रखें जैसे ही मक्खी इस दूध पर बैठेगी डूब जाएगी।

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा सभी घरों में मौजूद होता है। इसकी महक से मक्खी मच्छर दूर ही रहते हैं। इसके अलावा आपको गेंदे का पौधा भी घर में लगाना चाहिए।

Related News