गर्मियों में हमारी त्वचा बेहद बेजान हो जाती है और अपना निखार भी खोने लगती है। इसलिए कई लड़कियां फेस पैक का इस्तेमाल करती है। ऐसे में आज हम आपको होम मेड गुलाब की पंखुड़ी से बने फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा को बेहतर बनाता है। ये ग्लोइंग स्किन भी देता है। सूखे गुलाब की पंखुड़ियां जिन्हें पीस कर पाउडर बनाया जाता है। इसमें विटामिन और मिनरल होते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक – ये फेस पैक त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं और बढ़ती उम्र की समस्याओं को भी दूर करता है। इसके लिए आपको गुलाब का पाउडर 1 चम्मच और 1 चम्मच शहद की जरूरत होगी। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और उसके बाद 10-15 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। उसके बाद फेस धो लें।

गुलाब की पंखुड़ी पाउडर और नारियल का तेल – आपको 5 चम्मच गुलाब की पंखुड़ी का पाउडर, 2 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच लैवेंडर का तेल और 1 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। इन्हे अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे फेस पर लगाएं। इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। इसके मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें।

गुलाब की पंखुड़ी पाउडर और दूध – 2 चम्मच गुलाब की पंखुड़ी का पाउडर, 2 चम्मच दूध, आधा चम्मच पानी और 2 बूंद अरंडी के तेल की जरूरत होगी। इन्हे बॉउल में लेकर पेस्ट बना लें।कुछ देर के लिए फ्रीज में इसे ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इसे फेस पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें

Related News